Bhagalpur News लखीसराय: जुआ खेलते सात गिरफ्तार, होटल संचालक फरार
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट कवैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाजार समिति स्थित शांति आवासीय होटल में देर रात छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल संचालक समेत दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 10 ताश की गड्डियां और 2,600 रुपये नकद बरामद कर जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक रवीर कुमार ने बताया कि 28 जून की रात विशेष गश्ती एवं छापेमारी के दौरान सूचना मिली थी कि शांति आवासीय होटल में भोले-भाले लोगों को अधिक पैसे का लालच देकर जुआ खिलाया जाता है और होटल संचालक इसके बदले खिलाड़ियों से राशि वसूलता है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.