भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट हलसी थाना क्षेत्र के बिल्लो गांव में जमीन बेचने के विवाद को लेकर देवर एवं उसके परिजनों द्वारा विधवा भाभी और भतीजे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए रात में सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बिल्लो गांव निवासी संगीता देवी, पति स्वर्गीय सुरेंद्र महतो ने अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ दिन पहले अपने हिस्से की जमीन बेची थी। संगीता देवी का कहना है कि उनकी शादी से पहले ही परिवार में जमीन का बंटवारा हो चुका था और उन्होंने अपने हिस्से की जमीन बेचकर बेटी का विवाह कराया। पीड़िता का आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके देवर कैलाश महतो ने यह कहते हुए विवाद शुरू ...