Bhagalpur News राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीरो माइल स्थित एक निजी अस्पताल के समीप रविवार को बांका जाने के क्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे बिहार में विकास का काम हो रहा है। और जितनी भी जमीन संबंधी समस्याएं हैं। उन सभी लंबित मामलों का जल्द निवारण किया जाएगा। मौके पर नगर विधायक रोहित पांडेय, आलोक सिंह बंटू, योगेश पांडे, प्राणिक वाजपेयी, अभिनव कुमार, विपुल सिंह, दिलीप निराला, योगी राजीव मिश्रा, प्रतिक कुमार, प्यारे हिन्द, नितीश यादव, ओमनाथ भारती, महेन्द्र महलदार, अंशु पांडे आदि मौजूद थे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.