भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को तेजनारायण उच्च विद्यालय से डिग्री कॉलेज को विनोवा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में रंगरा प्रखंड के ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाला।  मशाल जुलूस में रंगरा प्रखंड के सभी पंचायतों के छात्र और सभी समुदायों के लोगों ने मांग की कि डिग्री कॉलेज रंगरा के तेनारायण उच्च विद्यालय में ही संचालित किया जाए, ताकि रंगरा प्रखंड के सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने में सुलभ हो सके। शंकर शर्मा ने बताया कि 40 छात्रों का नामांकन हो गया है। बिनोवा भावे तीनटंगा दियारा विद्यालय गंगा किनारे है वहां पढ़ने के लिए कोई नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने लिया हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थानांतरण...