भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News कुमारखंड से आशीष ठाकुर की रिपोर्ट कुमारखंड,निज प्रतिनिधि।कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला वार्ड 7 टपडा टोला में एक सात साल के बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि रविवार को करीब चार बजे पिंकेश यादव का पुत्र विकास कुमार (7)अपने घर से बगल में पंचायत सरकार भवन के पास पहुंच गया। इस बीच घर में बच्चे को नहीं देख परिजन उसकी तलाश में जूट गये। लेकिन रातभर खोजबीन करने पर भी पता नहीं चल पाया और अगले दिन सोमवार को सुबह करीब 6 बजे उसका बड़ा भाई बादल कुमार ने छोटे भाई को पानी से भरे बड़े गड्ढे में तैरते देखा। उसने शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलने पर...