भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट सेमापुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के चंदन नगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से घायल 30 वर्षीय युवक अशोक मंडल की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि अशोक मंडल जमीन संबंधी विवाद के मामले को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे डब्लू मंडल, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अशोक मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सेमापुर पुलिस ने मामल...