Bhagalpur News भागलपुर : मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में लापरवाही करने पर नपेंगे
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News लाइव के लिए भागलपुर। मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। नशीले पदार्थ को लेकर जांच अभियान में सख्ती करने का निर्देश एसएसपी प्रमोद कुमार ने दिया है। शराब के साथ ही सूखे नशे को लेकर भी विशेष अभियान जारी रखने को कहा गया है। इसको लेकर एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने भी नशीले पदार्थ को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री को लेकर चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट पर लगातार नजर रखने और वहां नियमित अंतराल पर छापेमारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान जारी इसमें लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.