Bhagalpur News भवनाथपुर में खड़े ट्रैक्टर से टकराया ऑटो, महिला घायल
भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News अकबरनगर, संवाददाता। भवनाथपुर में एनएच 80 पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक महिला घायल हुई है। सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस की देखरेख में घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, सुल्तानगंज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार हुआ। अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News भवनाथपुर में खड़े ट्रैक्टर से टकराया ऑटो, महिला घायल यह भी पढ़ें- वाहन दुर्घटनाओं में पांच महिला सहित 18 लोग घायल यह भी पढ़ें- Jahanabad News मारपीट की घटना में महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.