Bhagalpur News बैरियर लगाए जाने के बाद भी बसों का हो रहा परिचालन
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से ओवरब्रिज को भारी वाहनों के वजन से बचाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को लोहे का बैरियर लगा दिया था। बैरियर लगने के साथ ही भारी वाहनों और बसों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया था। लेकिन बड़े वाहन चालकों की मनमानी रवैया से एक ही दिन में रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर लगाए गए लोहे का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़े वाहन चालक बड़ी ही आसानी से गाड़ी को पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज पर जो बैरियर लगाया गया है उसे बस द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं। सपोर्टिंग एंगल टूट गया है। वेल्डिंग उखड़ गया है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.