Bhagalpur News बीआरसी में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड संसाधन केंद्र, नारायणपुर में शनिवार को विज्ञान एवं गणित विषयों में छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विज्ञान, गणित के नामित शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परियोजना आधारित अधिगम के प्रभावी संचालन तथा विद्यालय स्तर पर इसके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने पीबीएल के विभिन्न मॉडल, गतिविधियों एवं कक्षा शिक्षण में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की क्षेत्रीय कार्यशाला शुरू, विज्ञान एवं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.