भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News कजरैली, संवाददाता। गर्मी और उमस भरी गर्मी में अमरपुर बिजली फिडर से लागातार बिजली कटौती से सजौर क्षेत्र के गोबराय, भुलनी, हाजीपुर पंचायत के बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। गांव में संचालित नल-जल व्यवस्था बिजली आपूर्ति के कारण बाधित होने से पीने के पानी, बच्चों की पढ़ाई, समेत काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण सुनिल कुमार सिंह, सौरभ कुमार, अवधेश झा, पंकज कुमार सिंह, विपीन कुमार सिंह ने बताया कि थोड़ी-बहुत आंधी-बारिश में भी आठ से दस घंटे बिजली कटौती की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...