भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News अकबरनगर, संवाददाता । अकबरनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ मौसम की सबसे महत्वपूर्ण फसल धान की रोपनी को लेकर किसानों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मानसून के धीरे-धीरे सक्रिय होने और बीच-बीच में हो रही बारिश से किसानों में उम्मीद जगी है। गांवों में खेतों की जुताई, पाटा चलाने, मेड़ों की मरम्मत और बिचड़े की देखभाल का काम तेजी से चल रहा है। किसान बारिश का इंतजार करते हुए खेतों को रोपनी के लिए पूरी तरह तैयार करने में जुटे हैं।किसान शालिग्राम, राजेन्द्र, रामखेलावन, अभिषेक  का कहना है कि इस बार मानसून की शुरुआत सामान्य से कुछ धीमी रही, जिसके कारण रोपनी का कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- 8 एमएम हुई बारिश, किसानों ने शुरू की धान की रोपनी यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होती है तो पूरे क्षेत्र म...