Bhagalpur News बटेश्वरस्थान और कहलगांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News कहलगांव, निज प्रतिनिधि। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कहलगांव एवं बटेश्वरस्थान में गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और पवित्र गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। बटेश्वरस्थान में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद बाबा बटेश्वरनाथ पर जलार्पण किया तथा मंदिर परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बटेश्वरस्थान में पारंपरिक मेले का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं, कहलगांव में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत बाबा जागेश्वरनाथ महादेव पर जलाभिषेक किया तथा दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.