भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News पूर्णिया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट पूर्णिया पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से जारी दैनिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार छह आरोपियों को अजमानतीय वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन आरोपी अन्य कांडों में पकड़े गए। शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वहीं हत्या से संबंधित मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 63.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि देसी शराब, अन्य नशीले पदार्थ, आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या के प्रयास तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में कोई बरामदगी या गिरफ्तारी नहीं हुई। वाहन जांच अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्ल...