Bhagalpur News पूर्णिया: पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News पूर्णिया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट लघु जल संसाधन विभाग के सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय धनजी एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने रविवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारंभ किया। अधिकारियों ने बताया कि 28 जून से शुरू हुआ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रह जाए। यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.