Bhagalpur News पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को किया गिरफ्तार
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया पुलिस ने गोलदारपट्टी इलाके से बीते 24 जून को चोरी हुई बाइक बरामद की है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित कौवाकोली निवासी रूपेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उसी की निशानदेही पर भतौड़िया से चोरी की बाइक को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। ललमटिया थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- वाहन जांच में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.