भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News भागलपुर। मायागंज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में भर्ती पांच वर्षीय बच्ची दिव्या के इलाज में लापरवाही का आरोप उसके पिता ने लगाया है। मरीज के पिता ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची को पीलिया बीमारी है। वह पीकू वार्ड में भर्ती है। बच्ची का कई बार सैंपल लिया गया है, कहा जाता है कि सैंपल खो गया है। पिता ने आरोप लगाया कि सीनियर डॉक्टर राउंड पर नहीं आते। जूनियर डॉक्टर के भरोसे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के बजाय मरीज पर डॉक्टर अनावश्यक प्रयोग करते हैं। मामले पर शिशु रोग के ‌विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर प्रियदर्शी ने बताया कि बुधवार को मामले की जांच करेंगे। कभी-कभी सैंपल में गड़बड़ी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...