Bhagalpur News नाटक के माध्यम से महिला हिंसा के विरुद्ध किया जागरूक
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News सबौर संवाददाता। समवेत महिला रंग सखी द्वारा सामाजिक सरोकार पर आधारित नाटक अब और नहीं का मंचन सोमवार को द ग्रैंड रॉयल बाईपास टोल प्लाजा के समीप में किया गया। लेखक राकेश कुमार त्रिपाठी द्वारा लिखित तथा विक्रम कांत के निर्देशन में तैयार इस नाटक ने महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध शोषण और पितृ सत्तात्मक सोच पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हुए दर्शकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया।
नाटक का उद्देश्य नाटक का मूल संदेश महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध जागरूक करना था। रंगमंच पर सभी भूमिकाएं महिलाओं ने अदा की। नाटक में सूत्रधार की भूमिका में वर्षा ऋतु, प्रतिवादी औरत की भूमिका में सपना कुमारी, पत्रकार की भूमिका में छाया पांडे तथा मेरीलता किस्कू, औरत की भूमिका में नूतन कुमारी, अभिनेता की भूमिका में सुहानी शौर्य, स्वीटी प्रिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.