Bhagalpur News थैलेसीमिया मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध होगा खून
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के थैलेसीमिया मरीजों को समय पर खून उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयारियां शुरू हो गई हैं। डोनर के अभाव में आए दिन थैलेसीमिया के मरीज खून चढ़ाने के लिए परेशान रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बैठक की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए जेएलएनएमसीएच के ब्लड बैंक, एमएस ग्लोबल ब्लड बैंक और एमएस ग्रीन हॉस्पिटल ब्लड बैंक के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सभी थैलेसीमिया मरीजों का ब्लड बैंक के साथ रजिस्ट्रेशन और नई सूची तैयार करने पर विचार-विमर्श होगा। सभी ब्लड बैंकों को कहा जाएगा कि अपने यहां पंजीकृत थैलेसीमिया मरीजों का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप और रक्तदाता का नाम तय फॉर्मेट में उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.