Bhagalpur News तीन जुलाई को धूमधाम से मनेगा 33वां स्थापना दिवस
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट तीन जुलाई को लखीसराय जिले का 33वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बैठक की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह 6 बजे गांधी मैदान से क्रिमिला पार्क तक प्रगति मार्च से होगी। मार्च में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, स्काउट-गाइड, मीडिया प्रतिनिधि एवं शहर के बुद्धिजीवी शामिल होंगे। प्रतिभागी शिक्षित लखीसराय, स्वच्छ लखीसराय, नशा मुक्त लखीसराय और मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों वाले बैनर व तख्तियों के साथ मार्च करेंगे। इसके बाद क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.