Bhagalpur News डॉक्टर के घर लाखों की चोरी
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News सहरसा से नीरज की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला (वार्ड 28) में सोमवार देर रात एक डॉक्टर के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने स्थानीय चिकित्सक डॉ. उमेश भगत के घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली। इस दौरान शादी समारोह से लौट रहे उनके पुत्र ओमबाबू ने बहादुरी दिखाते हुए चोरों का मुकाबला किया, लेकिन बदमाशों ने कट्टे की बट से उनके सिर और चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 2:30 बजे की है। परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। आशंका है कि बदमाशों ने घर में प्रवेश करने के बाद किसी प्रकार के स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे परिवार के लोगों को भनक नहीं लगी। चोरी की वारदात को अंजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.