Bhagalpur News जमुई: प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी
भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News सिकंदरा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में रविवार को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि लंबे समय से उनका प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित है। जुलाई 2025 से लेकर अब तक की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के विरोध में सभी आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- बकाए मानदेय की मांग को ले आशा कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.