Bhagalpur News चंपानगर: भगवान जगन्नाथ का पावन स्नानोत्सव धूमधाम से हुआ
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चंपानगर स्थित भगवान श्रीराम के मौसा महाराज रोमपाद एवं मौसी वर्षिणी की पावन नगरी में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा का भव्य स्नानोत्सव वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान का दिव्य अभिषेक एवं स्नान कराकर विशेष शृंगार अर्पित किया। मंदिर समिति के अनुसार यह पावन परंपरा भगवान के मानव-सुलभ स्वरूप, उनकी करुणा तथा भक्तों के साथ आत्मीय संबंध का दिव्य संदेश देती है। स्नानोत्सव में जगन्नाथ मंदिर के उपाध्यक्ष सह मनसा देवी मंदिर समिति के संरक्षक विनय लाल, संजय लाल, मंजूषा के वरिष्ठ कलाकार हेमंत कुमार दयाशंकर, गौरी शंकर, पवन, मदन, नंदकिशोर, अशोक लाल सहित लखराज समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.