भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के दर्जनों गांवों में बुधवार को बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रिड के चार नंबर फीडर में कार्य चलने के कारण डंडाबजार, डहरपुर, गरहोतिया, आनंदपुर, अगरपुर, विनायकपुर, गोराडीह, मुरहन, स्वरूपचक, बड़ी जमीन, फकीराचक सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 12 घंटे बाद देर रात को बिजली आपूर्ति चालू की गई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News गोराडीह में 12 घंटे बिजली गुल, लोग परेशान यह भी पढ़ें- Purnia News बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...