Bhagalpur News खेत से समरसेबल मशीन की चोरी
भागलपुर, जून 30 -- Bhagalpur News सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी में समरसेबल बोरिंग मशीन की चोरी का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घर के बाहर खेत में समरसेबल बोरिंग लगाई गई थी। चोरों ने पाइप निकालकर मशीन चुरा ली और पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस घंटे भर बाद पहुंची। पीड़ित ने पुलिस पर गश्ती न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं अक्सर हो रही हैं। बाईपास थाना प्रभारी चन्द्रवीर यादव ने कहा कि चोरी की शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News गिंजी बधार से समर्सिबल मोटर पंप की चोरी पुलिस नियमित गश्ती और वाहन चेकिंग कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.