Bhagalpur News खगड़िया: सड़क दुर्घटना में एक छात्रा घायल, किया रेफर
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News बेलदौर से जितेंद्र की रिपोर्ट ट्रैक्टर में पीछे से बाइक से ठोकर मार देने से बाइक चालक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना सोमवार के सबेरे साढ़े सात बजे के करीब फुलवड़िया बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क में बीएसएनएल मोबाइल टावर के सामने तिलाठी गांव की बताई जा रही है। घायल छात्रा का पहचान बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तेरह सड़कपुर गांव निवासी अनिल महतों के पंद्रह वर्षीय पुत्री कुमकुम उर्फ सुप्रिया कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घायल छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। घटना के समय वह बाइक से कोचिंग पढ़ कर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में आगे जा रहे एक ट्रैक्टर में उसने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.