भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली और अभ्यर्थियों को गलत तरीके से परीक्षा पास कराने के षड्यंत्र का खगड़िया पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ-वन मुकुल कुमार रंजन एवं साइबर डीएसपी निशांत गौरव के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में सॉल्वर गैंग, परीक्षार्थियों, शिक्षकों तथा एक परीक्षा केंद्र अधीक्षक समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो चारपहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल फोन, सात ब्लैंक बैंक चेक, एक एटीएम कार्ड, आठ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News खगड़िया: रेडियो ऑपरेटर पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का खुलासा, 15 गिरफ्तार सभी...