भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को पोठिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक तथा जनता से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों के विरोध में पोठिया बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तर पर जन आंदोलन हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर से हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर विरोध मार्च निकाला। जो केंद्र तथा मौजूदा राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की यह जुलूस प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो आविद हुसैन की अ...