Bhagalpur News किशनगंज: नागरिक एकता मंच का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को नागरिक एकता मंच, दिघलबैंक के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई। दिघलबैंक बाजार स्थित चुरीपट्टी के निकट आयोजित इस आंदोलन की अध्यक्षता दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह कर रहे हैं। वहीं मंगूरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जागेश्वर गोस्वामी, हरिनंदन सिंह , राहुल मंडल तथा अमित कुमार हरीजन भी इस अनिश्चित कालीन भूखहड़ताल में सम्मिलित हैं।मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों ने बताया कि वर्षों से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इसी के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह भूख हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।भूख हड़ताल के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.