भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर बस्ती पूरब टोला वार्ड संख्या-7 में रविवार की रात्रि आसमानी बिजली गिरने से आग लग गई। रविवार रात्रि में बिशनपुर बस्ती के पूरब टोला वार्ड संख्या-7 में आसमानी बिजली गिरने से मोफिज आलम का जलावन घर एवं बांस का झाड़ जलकर राख हो गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। इस बीच बारिश शुरू हो जाने से आग फैलने से रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।उप प्रमुख प्रतिनिधि सद्दाम भारती ने बताया कि यदि समय पर बारिश नहीं होती, तो आग भयंकर रूप ले सकती थी, क्योंकि घटनास्थल के आसपास घनी आबादी है। उन्होंने कहा कि आग से आंशिक क्षति हुई है, लेकिन राहत की बात ...