भागलपुर, जून 27 -- Bhagalpur News कहलगांव से वीरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट : घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के समीप कटरिया नदी में शनिवार सुबह स्नान के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। ग्रामीण गोताखोरों की तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव नदी से बरामद किए गए। मृतक बच्चियों की पहचान आमापुर निवासी अनिल मंडल की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी तथा चार वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजू देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ स्नान करने नदी में उतरी थीं। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं। संजू देवी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहीं, लेकिन दोनों बच्चियां नदी की तेज धारा में समा गईं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक ...