भागलपुर, जून 28 -- Bhagalpur News कुरसेला, कटिहार से मणिकांत रमन की रिपोर्ट नवगछिया क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण शनिवार की शाम से कुरसेला में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया।पावर सब स्टेशन कुरसेला के मुताबिक शनिवार की शाम करीब पांच बजे नवगछिया में खराब मौसम के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने की सूचना मिली। बिजली विभाग की टीम देर रात तक फॉल्ट की तलाश में जुटी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शहर का बिजली संसाधन 5-10 मिनट की आंधी बारिश में भी बेदम काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे फॉल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस बीच करीब 10 घंटे तक बिज...