Bhagalpur News कटिहार: डेढ़ माह पहले दी शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News कुरसेला से शशि रमन की रिपोर्ट गोबराही दियारा के घाट टोला में रविवार की रात 65 वर्षीय रामानंद महतो की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। परिजनों का आरोप है कि घटना से करीब डेढ़ माह पहले ही आरोपियों की ओर से लगातार मिल रही धमकी और मारपीट की शिकायत कुरसेला थाना में की गई थी। उस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ गया और रविवार की रात रामानंद महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की पतोहू दुखनी देवी ने रवि कुमार महतो उर्फ रब्बो महतो, पिता देवेंद्र महतो को आरोपी बताया है। आरोप है कि रवि उर्फ रब्बो महतो उसकी नाबालिग पुत्री से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने पुर्व में कई बार परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.