Bhagalpur News आरओबी का बैरियर हटा, बड़े बाहनों का परिचालन जारी
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए लोहे के बैरियर एक दिन भी नहीं टिक पाए। भारी वाहनों के चालकों की लापरवाही के कारण ओवरब्रिज के दोनों सिरों पर लगे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गए। मंगलवार तक बैरियर हटा दिए गए और भारी वाहन बेरोकटोक चलते रहे, जिससे सुरक्षा उपायों पर सवाल उठने लगा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बैरियर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। ओवरब्रिज पर पूर्व की भांति बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बैरियर लगाए जाने के बाद भी बसों का हो रहा परिचालन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.