भागलपुर, जून 29 -- Bhagalpur News भागलपुर। टीएमबीयू प्रशासनिक भवन और सभी इकाइयां मंगलवार को खुल जाएंगी। शुक्रवार से सोमवार तक लगातार विवि में अवकाश रहा। इस कारण प्रशासनिक भवन, परीक्षा विभाग सहित कॉलेजों और विभागों की कक्षाएं बंद थीं। हालांकि कॉलेजों में विवि के निर्देश पर स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकन की प्रक्रिया जारी थी। इस सूची से मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अवकाश के कारण ही पिछले शनिवार को आयोजित होने वाला छात्र दरबार स्थगित रहा था। यह भी पढ़ें- 30 के बाद जारी होगी स्नातक की तीसरी मेधा सूची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...