Bhagalpur News अररिया: ग्रामीणों को नल जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
भागलपुर, जून 26 -- Bhagalpur News अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट जिले के जोकीहाट, पलासी, अररिया सदर सहित अन्य प्रखंडों के पंचायत व वार्ड के लोगों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सच कहें तो यह कुव्यव्यवस्था का भेंट चढ़ा हुआ है। लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं, लेकिन विभाग खामोश है। इस संबंध में सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अररिया के अध्यक्ष मो अजहरूल हक ने डीएम को आवेदन देकर नल जल योजना को दुरूस्त करने की मांग की है। श्री हक ने बताया कि नल जल योजना सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश नलों से पानी नहीं निकल पा रहे हैं। बताया कि जोकीहाट के मसूरिया वार्ड नंबर पांच रहड़िया में तो इस योजना में काफी गड़बड़ी है। बताया यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संस्था धरना व प्रदर्शन करने का बाध्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.