Bhagalpur News अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जीरोमाइल के समीप सोमवार की अहले सुबह सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतका गोपालपुर निवासी गया देवी (45 वर्ष), पति बहादुर पासवान है। परिजनों के अनुसार, गया देवी रात में अपनी चाय की दुकान पर थीं। मंगलवार की अहले सुबह पैदल आ रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में महिला को मृत घोषित कर दिया। गया देवी अपने पीछे तीन संतान इंदु देवी, पूजा और गोलू कुमार को छोड़ गयी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बरारी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.