Bhagalpur News: 84 विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ दिलाई जाएगी शपथ
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बाल विवाह की रोकथाम और बालिकाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से कहलगांव अनुमंडल प्रशासन 11 जुलाई को शक्ति संवाद अभियान चलाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 जुलाई को पूर्वाह्न 10:30 से 11:30 बजे तक अनुमंडल के 84 उच्च विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होगा। इनमें कहलगांव के 34, पीरपैंती के 31 तथा सन्हौला के 19 विद्यालय शामिल हैं। जिला पदाधिकारी कहलगांव के शारदा पाठशाला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ नाटक, गीत, नृत्य एवं चित्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.