Bhagalpur News: 71 मामलों में अभियुक्तों को सजा, 82 मामलों में रिहाई
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समीक्षा भवन में शुक्रवार को अभियोजन, स्पीडी ट्रायल एवं मद्यनिषेध कार्यों से संबंधित बैठक हुई। बैठक में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन, गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में प्रभावी अभियोजन तथा पुलिस एवं अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जघन्य अपराध, पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, शस्त्र अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित वादों में सरकार की ओर से किए जा रहे अभियोजन की समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों में त्वरित गति से अभियोजन चलाते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा गवाहों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 20 साल पुराने लंबित वादों का करें निस्तारण : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.