भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा पंचायत अंतर्गत ढेंगरी गांव के वार्ड संख्या तीन में षष्ठम वित्त आयोग अनटाइड योजना अंतर्गत निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू ने फीता काटकर किया। जिला परिषद के योजना संख्या- 03/2025-26 में सात लाख इकहत्तर हजार रुपये की लागत से बनी यह सड़क मुख्य सड़क से राजेन्द्र सदा के घर होते हुए सदानंद मंडल के घर की ओर जाने वाली इस सड़क के बन जाने से दशकों से सड़क सुविधा से वंचित दर्जनों परिवार को लाभ मिलेगा। सदानंद मंडल,रजानंद मंडल,प्रकाश मंडल आदि ने बताया कि पीछे बसे ये परिवार दशको से पगडंडी के सहारे मुख्य सड़क तक आते थे। बरसात के दिनों में कमर भर पानी पार करने को मजबूर रहते थे। शादी विवाह कोई कार्यक्रम में घर तक मोट...