भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र की ओर से स्कूलों में गांधी जयंती प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी, कक्षा पांचवीं से आठवीं तक जूनियर और नौवीं से 12वीं तक सीनियर वर्ग रहेगा। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर के लिए 'नशाबंदी और गांधी' और सीनियर के लिए 'गांधी जी की बुनियादी शिक्षा' विषय होगा। निबंध प्रतियोगिता में 'स्वदेशी और गांधी' तथा 'स्कूली शिक्षा में गांधीजी का प्रभाव' विषय रहेगा। चित्रकला में जल संरक्षण और आदर्श गांव का चित्रण विषय होगा। यह भी पढ़ें- तुलासीदास की रचनाएं आज भी करोड़ों लोगों को जीवन जीने की देती है प्रेरणा वहीं, क्विज प्रतियोगिता में गांधीजी की आत्म...