Bhagalpur News: 60 घाटों की निगरानी के लिए निगम ने शहर को आठ जोनों में बांटा
भागलपुर, नवम्बर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भागलपुर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। निगम कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष भी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की समुचित सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निगम के निर्देशानुसार, सभी घाटों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा तथा दलदल से बचाव के लिए बालू, कसाल और पुआल की व्यवस्था की जाएगी। महिला व्रतियों की सुविधा के लिए प्रमुख घाटों पर वस्त्र बदलने के लिए अस्थायी स्नानघर (बैरिकेडिंग के साथ) और खतरे के निशान लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, रास्तों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और जेसीबी की मदद से गड्ढों को भरने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.