Bhagalpur News: 56 संवेदकों को एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने का अल्टीमेटम
भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से योजनाओं का निर्माण समय पर पूरा नहीं करने वाले और लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को अल्टीमेटम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसे 56 संवेदकों को चिह्नित किया गया है जिन्हें योजना का निर्माण शुरू करने को लेकर वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है, पर अब तक उन्होंने कार्य शुरू नहीं किया है। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने बताया कि नगर निगम इस प्रयास में लगा हुआ है कि योजनाओं के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व योजनाओं का निर्माण पूरा कर लिया जाए। इसके लिए निर्माण कार्य का समय पर शुरू होना महत्वपूर्ण है। यह निर्णय पूर्व में लिया जा चुका है कि समय से पहले निर्माण कार्य पूरा करने वाले संवेदकों को आने वाली अगली योजनाओं के निविदा में प्राथमिकता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.