भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बरारी थाना की पुलिस ने सबौर थाना क्षेत्र के राजांदीपुर निवासी भोजल मंडल और संगीत कुमार के पास से 5.14 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल बरामद किया है। दरअसल, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश कुमार झा की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरारी थाना क्षेत्र में स्मैक की खेप खरीद ब्रिक्री करने का काम कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर ही जाकर आरोपी को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 3.68 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...