Bhagalpur News: 498 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: बांका से जितेंद्र झा की खबर पंजवारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात एक लग्जरी चार चक्के की गाड़ी से 498 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी झारखंड की तरफ से शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। जिसके आधार पर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी किया गया लेकिन तस्कर बैरिकेटिंग में धक्का मारते हुए भाग गया। जिसके बाद पीछा कर उसको रामकोल बजरंगबली मंदिर के पास पकड़ा गया। गिरफ्तार चालक सह तस्कर की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के वैरिशल गांव निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.