Bhagalpur News: 45 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: जानकीनगर से मनोज की रिपोर्ट पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में रेल यात्रियों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतका की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-10, जीवछपुर निवासी सुलेखा देवी (45 वर्ष) पति स्व. चतुरी साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला रेलवे ट्रैक संख्या-03 पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनमनखी के इंस्पेक्टर विजय शंकर तथा राजकीय रेल थाना के सहायक थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.