Bhagalpur News: 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक ट्रस्ट का एकता मार्च
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कार्यकारिणी बैठक आयोजित किया। बैठक में 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। पटेल स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह और सदस्य कुमार संतोष ने बताया कि 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे घंटाघर चौक स्थित सरदार भगत सिंह स्मारक स्थल से सरदार पटेल स्मारक स्थल तक एकता मार्च निकाला जायेगा। और सरदार पटेल स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि के बाद विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी। वहीं 1 नवम्बर को सुबह 7 से 10 बजे तक पटेल चौक स्थित स्मारक स्थल पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरदार पटेल जयंती पर निकलेगी रन फॉर यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.