Bhagalpur News: 30 सितंबर तक होगा खरीफ फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। खरीफ सीजन 2026 में जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिला कृषि कार्यालय ने सर्वे का काम 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खेतों में लगी धान समेत मक्का, अरहर व अन्य खरीफ फसलों की फोटोग्राफी की जा रही है। साथ ही फसलों की फोटो लेकर उसका डिजिटल सर्वे एवं रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद के अनुसार इसके तहत मोबाइल एप, जियो-फेंसिंग और सैटेलाइट तकनीक की मदद से खेतों में बोई गई फसलों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। किस खेत में कौन-सी फसल उगाई गई है, उसका प्रामाणिक और पारदर्शी डेटाबेस तैयार करना सर्वे का उद्देश्य है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल बीमा और ऋण का लाभ आसानी और पारदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.