भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाराहाट स्थित एक धर्मशाला में विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के 27वें अधिवेशन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ विधायक मुरारी पासवान ने किया। इस अवसर पर विधायक के अलावा विभिन्न प्रांतों से पहुंचे कवि, लेखक, साहित्यकार ने पीठ द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सराहना की। इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। जिसमें नागपुर के जमील अहमद अंसारी, कोलकता के डॉ. रामकुमार, उत्तराखंड के डॉ. बीके डोभाल आदि सहित दर्जनों कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान नई कमेटी का भी गठन किया गया। कुलाधिपति डॉ. देवेंद्र नाथ साह, कुलपति डॉ. प्रेमचंद पांडे, प्रीतम कुमार आदि चयनित हुए। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के अवकाश प्राप्...