Bhagalpur News: 26 सितंबर को होगी बोर्ड की स्थगित बैठक, सफाई पर रहेगा फोकस
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की बहुप्रतीक्षित सामान्य समिति (बोर्ड) की बैठक अब 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से नगर निगम सभागार में मेयर की अध्यक्षता में होगी। पूर्व में 12 अगस्त को स्थगित हुई इस बैठक के आयोजन को लेकर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने सभी वार्ड पार्षदों को पत्र जारी कर समय पर उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में पूर्व में प्राप्त विभिन्न विकास प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। वहीं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शाखा को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत दोनों सफाई एजेंसियों के प्रतिनिधियों और सभी जोनल प्रभारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.